कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पड़री मेहदिया गांव में सोमवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल रहे। सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक विवेकानंद पांडेय की मौजूदगी में रविवार को गांव के काली माता स्थान से विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रधान संघ जिला अध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा, मनिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।