फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा

Wed, 09 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बिहार सीमा पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में बनाए जा रहे अंडरपास के कारण बुधवार को सात घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इस दौरान  एक सवारी गाड़ी को निरस्त कर दिया गया और कई एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रुकना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल के बीच से होकर लगभग छह किलोमीटर रेललाइन गुजरती है। वन्य प्राणि अक्सर ट्रैक पार करते समय ट्रेनों की चपेट में आ जाते हैं।
इससे बचाव के लिए वन विभाग के अनुरोध पर ट्रैक के दोनों तरफ  बाउंड्री बना दी गई। इससे जानवरों का ट्रैक के आर-पार जाना रुक गया था। इस समस्या का समाधान कराने के लिए अंडरपास बनाए जाने के प्रस्ताव पर बुधवार को सुबह आठ बजकर 41 मिनट से शाम तीन बजकर 41 मिनट तक ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान गोरखपुर से मुजफ्फपुर जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55202 को निरस्त कर दिया गया।  रेलवे की टीम ने काम पूरा करने के बाद आवागमन की अनुमति दी। खड्डा के स्टेशन अधीक्षक बी लाल ने बताया कि मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन ठप था। काम पूरा होने के बाद आवागमन बहाल हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें