फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाॅरेेंसिक लैब भेजे गए नमूने से खुलेगा घटना का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम के दौरान मिले हैं घटना से जुड़े कुछ सुराग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र में 11 साल की बालिका के साथ हैवानियत करने वाले व्यक्ति को पुलिस शुक्रवार की रात नौ बजे तक नहीं पकड़ सकी थी। हालांकि, एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा घरवालों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम के दौरान कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला गोरखपुर भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि बालिका नित्य जरुरत से अपने ही गन्ने के खेत में शुक्रवार को दोपहर में गई थी, जहां उसके साथ यह हैवानियत हुई। न केवल उसके साथ दुष्कर्म हुआ, बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या भी कर दी। लोगों का कहना था कि घटनास्थल पर पड़ा शव बालिका के साथ हुए बर्बरता की दास्तां बया कर रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही यह घटना एसपी के संज्ञान में आई, उन्होंने तत्काल घटनास्थल पर पुलिसफोर्स तैनात कर दी। एएसपी देर शाम तक घटनास्थल पर रहे। गांव में शांति व्यवस्था के लिए तमकुहीराज, बरवापट्टी, तरयासुजान और पटहेरवा थाने की पुलिस फोर्स व स्वॉट टीम भी तैनात की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिन में ही मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसके अलावा एक महिला डॉक्टर सहित तीन डॉक्टरों के पैनल ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम के दौरान कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है, जिससे घटना में शामिल व्यक्ति की शिनाख्त हो सकती है।
विज्ञापन

0000
कॉल डिटेल की हो रही जांच-
पुलिस के शक की सुई प्रेम प्रसंग की ओर भी घूम रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका की बड़ी बहन का किसी अन्य से बातचीत का संदेह है। इसलिए इस परिवार के लोगों के मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली जा रही है। हो सकता है कि इससे भी घटना के संबंध में कोई जानकारी मिल जाए। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि सीडीआर निकलवाई जा रही है। ताकि उस परिवार के लोगों की कहां-कहां बात हुई, यह पता चल सके। घटना का जल्दी खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।
00000
रत्नेश मिश्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें