फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव : दूसरे दिन भी बाजारों में रही रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपोत्सव : दूसरे दिन भी बाजारों में रही रौनक
विज्ञापन

दीपावली में गुलजार हुुआ बाजार, खूब हुई खरीदारी
- दो दिन तक चला धनतेरस का बाजार, दीपावली के लिए भी हुई जमकर खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। कोरोना महामारी के चलते सुस्त पड़े बाजार ने दीपावली के दस्तक देते ही रफ्तार पकड़ ली है। धनतेरस के पहले दिन से ही बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। इसमें भी कपड़ा, सर्राफा, ऑटो मोबाइल्स सहित अन्य कारोबार में काफी तेजी देखी गई। पडरौना शहर हो या जिले का अन्य कोई बाजार, हर जगह प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। यहां तक कि घरों के निर्माण और रंगाई-पुताई से जुड़े व्यवसायी भी अच्छे मुनाफे में रहे।
कोरोना महामारी के चलते लगभग आठ महीने तक सुस्त रहे बाजार में धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व संजीवनी के समान साबित हुआ है। क्योंकि इन त्योहारों को लेकर लोग पहले से ही खरीदारी में जुट जाते हैं। कुछ दिन बाद लग्न के शुभ मुहूर्त भी शुरू हो रहे हैं, जिसकी तैयारी में लोग अभी से जुट गए हैं। बेटे-बेटियों की शादी के लिए सामान खरीदने के लिए बाजार में आने लगे हैं। लिहाजा, कपड़े, आभूषण, सौंदर्य प्रसाद, ऑटो मोबाइल्स सहित सभी तरह के मार्केट में रौनक लौट आई है। इससे उत्साहित व्यवसायी भी तरह-तरह के ऑफर लेकर ग्राहकों को लुभाने में लगे हैं। इस बार धनतेरस का बाजार भी दो दिन तक चला। बृहस्पतिवार की सुबह से ही बाजार में भीड़ जुटने लगी थी। देर रात तक सड़कों पर रौनक रही। शुक्रवार को भी वही हाल रहा। बर्तन, आभूषण, वाहन के अलावा कपड़ों व सजावट की अन्य वस्तुओं की खूब खरीदारी हुई। शुक्रवार को बाजार आए लोगों ने दीवाली के लिए भी खूब खरीदारी की। इसका असर मिठाई व किराने की दुकानों पर भी दिखा। बाजार में आई रौनक से व्यापारी खुश हैं। कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या व बाजार में बढ़ी रौनक ने आने वाले अच्छे वक्त की आहट दी है।
विज्ञापन

मकान निर्माण और सजावटी सामानों की बिक्री में तेजी
आम तौर पर दीपावली पर लोग अपने घरों को आकर्षक तरीके से सजाते-संवारते हैं। इसके अलावा अब लग्न का समय भी शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए कुछ दिन पहले से ही बिल्डिंग मटेरियल्स के अलावा पेंट, चूना, रंग सहित अन्य सामान की बिक्री में तेजी आई है।
ऑटो मोबाइल्स का बाजार भी गुलजार
इन दिनों ऑटो मोबाइल्स के कारोबार में भी काफी उछाल आया है। बाइक की हर प्रकार की एजेंसी पर पहले से तो बुकिंग है ही, नए लोगों की लाइन भी लगी हुई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां विभिन्न प्रकार के ऑफर प्रस्तुत दे रही हैं। इसी तरह फोर ह्वीलर वाली विभिन्न कंपनियों की एजेंसियों पर खरीदारी के लिए लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन

सर्राफा और टेक्स टाइल्स प्रतिष्ठानों पर भी ग्राहकों की भीड़
दीपावली, छठ पर्व और लग्न के चलते लोगों ने काफी दिनों बाद जेब ढीली की है। कोरोना संकटकाल के चलते सुस्त पड़े व्यवसायों ने अब तेजी से गति पकड़ी है। इसका नतीजा है कि बृहस्पतिवार से ही पडरौना में सर्राफा और टेक्स टाइल्स के प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को भी इस तरह की दुकानों में ग्राहकों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें