फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार गोवंश के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के दुलदुलिया चौराहे के पास बुधवार की देर शाम चौरा खास पुलिस ने पिकअप से चार गोवंश को मुक्त कराया और एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि पुलिस नारायणपुर कोठी-बनकटा बाजार मार्ग स्थित दुलदुलिया चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान एक पिकअप आते दिखे। पिकअप चालक पुलिस को देख पीछे मुड़नकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। पिकअप की जांच की तो वाहन पर चार गोवंश लदे मिले। चालक के पास कोई वैध कागजात नहीं मिला। इसको गंभीरता से लेते गोवंशों को मुक्त कराते हुए आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान राममिलन निवासी मीठावेर थाना झगहा जिला गोरखपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें