सपहा। कसया थाना क्षेत्र के सपहा मार्ग स्थित नहर बाईपास के समीप निजी स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रों को लेकर जा रही स्कूल की बस को रोककर कुछ छात्रों पर एक छात्र को पिटने का आरोप है।
शुक्रवार शाम को कसया-सपहा मार्ग स्थित नहर बाइपास के पास बच्चों के एक गुट ने निजी स्कूल की बस रोक कर एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी। टेकुआटार निवासी गौरव को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छुट्टी होने के बाद बस से घर जा रहा था। इसी दाैरान कुछ लड़के बाइक से आए और बस रोककर पिटने लगे।