फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरपीएफ ने 80 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की

Fri, 02 Jan 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रेलवे सुरक्षा बल ने सिसवा बाजार और पिपराइच रेलवे स्टेशन से 80 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। कप्तानगंज आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन सिसवा बाजार पर ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल इंद्रजीत यादव प्लेटफॉर्म संख्या एक पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान फुट ओवरब्रिज के पास एक पीले रंग के प्लास्टिक का झोला लावारिस अवस्था में देखे। संदेह होने पर उन्होंने उसी तलाशी ली तो उसमें से 32 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। इसी तरह रेलवे स्टेशन पिपराइच पर ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल अशोक कुमार सरोज ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर उनौला साइड बेंच के नीचे एक सफेद रंग का प्लास्टिक का झोला लावारिस हाल में बरामद किया। 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें