कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव कुरमौटा मंझरिया में रविवार को विधायक पीएन पाठक की अध्यक्षता में जन चौपाल लगी। ग्रामीणों ने बिजली, राजस्व, सड़क समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। विधायक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जन चौपाल में कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल गौड़, आदित्य तिवारी, सुनील कौशिक, दिनेश गुप्ता, अमरनाथ मद्धेशिया, विवेकानंद दुबे, कमलेश पटेल, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।