फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी

Thu, 25 Dec 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तहसील स्तर पर माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान के आयोजन के लिए डीएम ने बुधवार को रोस्टर जारी किया गया है। रोस्टर के अनुसार सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक उनके अलावा सीडीओ, एडीएम व अन्य अधिकारी लोगों की शिकायतें सुनेंगे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में तीन जनवरी को कसया, 17 को पडरौना, सात फरवरी को हाटा, 21 को तमकुहीराज, सात मार्च को खड्डा, 21 को कप्तानगंज, चार अप्रैल को कसया में, 18 पडरौना, दो मई को हाटा, 16 को तमकुहीराज, छह जून को खड्डा और 20 को कप्तानगंज में आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें