फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 28 के बाद और बढ़ेगी ठंड

Thu, 25 Dec 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में लगातार कोहरा और सर्द हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया है। बुधवार को दिनभर धूप नहीं निकलने से ठंड का असर बना रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे और न्यूनतम तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

जिले में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से बुधवार को पूरे दिन गलन भरी ठंड ने लोगों को परेशान किया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 दिसंबर के बाद ठंड और तेज हो सकती है। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें