पडरौना। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार की शाम डीएम से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। डीएम से लेखपालों ने पडरौना एसडीएम पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और छोटी-छोटी गलतियों पर स्पष्टीकरण जारी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष निलेश रंजन राव की अगुवाई में डीएम महेंद्र सिंह तंवर से मिले लेखपालों ने कहा कि बीते 27 दिसंबर को गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होने के बाद सदर एसडीएम ने तहसील सभागार में बैठक बुलाई।
इसमें लेखपालवार समीक्षा कर सार्वजनिक रूप से अधिकतर लेखपालों के विरुद्ध अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग कर अनावश्यक दबाव बनाने तथा निलंबन व बर्खास्तगी की धमकी देने लगे। इस दौरान लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, संतोष आदि मौजूद रहे।