पडरौना। खड्डा तहसील में तैनात एक लेखपाल को अपशब्द बोलना महंगा पड़ गया। ऑडियो रिकार्डिंग के साथ डीएम तक पहुंची शिकायत की जांच के बाद एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच का निर्देश नायब तहसीलदार को दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई तक लेखपाल को राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। खड्डा तहसीलदार के छितौनी नगर पंचायत के अमरनाथ गोड़ आठ दिसंबर को जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन के बाद लेखपाल के पास रिपोर्ट लगवाने के लिए गए थे। आरोप है कि लेखपाल धीरज शुक्ला अपशब्द बोलते हुए भगा दिए और रिपोर्ट नहीं लगाए। लेखपाल की ओर से बोले गए अपशब्द को अमरनाथ ने रिकार्ड कर लिया। इसकी शिकायत दूसरे दिन डीएम से मिलकर किया।
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम खड्डा को जांच का निर्देश दिया। खड्डा एसडीएम की जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही मिला और लेखपाल को निलंबित कर दिया। पूरे प्रकरण को जांच का निर्देश दिया है। खड्डा एसडीएम रामजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर निलंबित किया गया है। नायब तहसीलदार को जांच का निर्देश दिया गया है।