एनएसएस युवाओं के चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। युवाओं के कंधे पर ही राष्ट्र निर्माण का दायित्व है। युवा एनएसएस के उद्देश्यों को अपने जीवन में उतारकर समाज व राष्ट्र को सही दिशा दे सकते हैं।
ये बातें मंगलवार को किसान पीजी कालेज सेवरही में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कालेज प्रबंधक सुरेन्द्र राय ने कही। उन्होंने कहा कि एनएसएस की स्थापना ही युवाओं में चरित्र निर्माण को लेकर हुई थी। शिविर के माध्यम से अनुशासन, कर्तव्य परायणता और समाजसेवा जैसी भावना का विकास किया जाता है। समापन अवसर पर बेबी शुक्ला, सुनीता सिंह, विभा गुप्ता, ब्यूटी मिश्र, संजू वर्मा, रीना सिंह, जूली मद्धेशिया, नीतू चौरसिया, शमसीदा खातून, गितिका सोनी, अंजू सोनी आदि प्रतिभागियों ने नृत्य, दहेजगीत, प्रेरणा गीत, लघु नाटिका, प्रहसन, वाद विवाद, स्लोगन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान प्राचार्य डॉ. रविंद्र प्रसाद वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय कुमार, डॉ. कमलेश्वर दूबे, डॉ. विवेक पांडेय, डॉ. विशम्भर मिश्र, डॉ. उमाकांत राय, डॉ. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. मिथलेश पांडेय, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. चन्द्रप्रभा मिश्र, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुचीत सिंह, रणजीत राय, सत्यप्रकाश गुप्ता, शेषनाथ वर्मा, कृष्णा यादव, जगदीश प्रसाद, किशन प्रसाद, मुकेश कुमार, रघुवीर कुमार, मनमोहन, हिमांशु जायसवाल, हरेंद्र भारती, अनुज सोनी, शिविर कुमार, अभिषेक शुक्ला, एकलाख, राज वर्मा, दानिश मेहताब, कमलेश आदि मौजूद थे।