बोदरवार। मंसूरगंज भिसवां पहुंची हाटा रेंजर अमृता चंद ने जामुन के छह ताजा कटे पेड़ों के बोटे एक आरा मशीन से बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी।
रेंजर ने बताया कि मंसूरगंज भिसवां पानी की टंकी के सामने जामुन का बागीचा है। जिसमें अवैध रूप से जामुन की लकड़ी काटी जा रही है। रेंजर अमृता चंद अपने ड्राइवर को साथ लेकर काटी जा रही जामुन के बगीचे में पहुंची। लेकिन इस बीच लकड़ी माफियाओं को किसी माध्यम से सूचना मिल गई कि तो वह लकड़ियों को पास के एक आरा मशीन पर पहुंचा कर उसकी चिराई शुरू कर दी। इधर रेंजर बगीचे में पहुंचीं तो बगीचे से लकड़ियां गायब थीं और कटे पेड़ों के जड़ों को मिट्टी डालकर ढक दिया गया था। उसके ऊपर से पुआल बिछा दिया गया था ताकि पता न चल सके। रेंजर ने पुआल और मिट्टी खुद हटाकर जड़ों को देखा और उसकी नाप भी लीं। फिर अपनी टीम बुलाकर पास के आरा मशीन पर जा पहुंचीं। जहां जामुन की ताजा कटे बोटे की शकरुल्लाह नाम का व्यक्ति चिराई करा रहा था।