फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूरी तरह आइसोलेट रहेगा प्रश्नपत्र वाला कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी तरह आइसोलेट रहेगा प्रश्नपत्र वाला कक्ष
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में हुई बैठक
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा केंद्रों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रश्नपत्र रखे गए कक्ष को पूरी तरह आइसोलेट (अलग) करने के अलावा अन्य सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डीएम रमेश रंजन कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता होनी चाहिए। निष्पक्ष रूप से परीक्षा कराए जाने के लिए सभी इंतजाम पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, लॉग बुक अपडेशन, प्रश्नपत्र के रखरखाव का उचित प्रबंध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में रिकॉर्डिंग का डाटा मिलना चाहिए। प्रत्येक विद्यालय से एक प्रतिनिधि मुख्य कंट्रोल रूम में बैठेंगे, जहां से सीसीटीवी की वेबकास्टिंग होगी। इसके लिए सभी प्रबंधक व प्रधानाचार्य अपने कंप्यूटर ऑपरेटर को बुलाकर प्रशिक्षित करें या प्रशिक्षित लोगों को तैनात करें।
इस दौरान एडीएम देवीदयाल वर्मा, एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय, एएसपी रितेश कुमार सिंह, डीआईओए रविंद्र सिंह, बीएसए राम जियावन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें