फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरैना गांव को जोड़ने वाला पुरैना मंसूर-गंगौली मार्ग से बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार साल पहले मार्ग बना, कुछ दिनों बाद उखड़ गई गिट्टियां
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लाॅक क्षेत्र के पैड़ी-दानोकुइयां मार्ग को जोड़ने वाला पुरैना मंसूर-गंगौली मार्ग बदहाल है। लोगों ने शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से सड़क बदहाली के शिकार का आरोप लगाया।
पुरैना मंसूर गांव सेमरियावां ब्लाॅक के पश्चिम-उत्तर में जनपद के छोर पर स्थित है। गांव की आबादी दो हजार से ज्यादा है। पुरैना मंसूर-गंगौली मार्ग की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर है। यह मार्ग लगभग एक साल से जर्जर है। चार साल साल पहले एक बार सड़क की मरम्मत हुई, लेकिन मरम्मत के कुछ दिनों बाद ही सड़क उखड़ गई। तब से सड़क बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढा बना है। गिट्टी जगह-जगह उखड़ गई है। अब सड़क पर पैदल चलना दूभर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरैना मंसूर गांव के हाजी बब्बन, जमील अहमद, जलाल अहमद, रिजवान अहमद, लक्ष्मण प्रसाद, मुजम्मिल हुसैन, फ़िदा हुसैन, तौहीद अहमद, कन्हैया लाल, मुख्तार अहमद, इरफान अहमद आदि ने बताया कि लगभग तीन साल से बदहाल है। कई बार विभागीय अधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत विद्यार्थियों को हो रही है। बच्चों को रोजाना इसी मार्ग से जाना पड़ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। स्कूली बस भी गांव में नहीं आ रही है। बारिश में तो सड़क पर कीचड़ हो जाता है। जन प्रतिनिधि चुनाव के बाद गांव की तरफ आना भूल जाते हैं।
इस मार्ग से पड़ोसी जनपद बस्ती के नगहरा, नगहरी, मथुरापुर, मूड़ाडीहाखुर्द आदि गांव के राहगीर भी आते जाते हैं। लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें