दुदही। सीएचसी परिसर में आशा एवं संगिनियों की चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा है। वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशियों के भुगतान और विभिन्न मांगों को लेकर आशा कर्मियों का आक्रोश और तेज नजर आया। प्रदर्शन कर रही आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगी, बल्कि अपने हक की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगी।