फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू, विद्यालयों से मांगे गए आवेदन

Fri, 07 Nov 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि केंद्र मूल विद्यालय से 15 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं बनाया जाएगा। छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 284 समेत कुल 361 माध्यमिक संचालित हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में इस बार 10वीं और 12वीं के एक लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के परीक्षार्थी शामिल हैं। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर ही केंद्रों की संख्या निर्धारित होगी। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हुए करीब एक महीना बीत चुका है। इसमें केंद्र बनाने के इच्छुक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है।
केंद्र बनने के लिए जरूरी शर्तों जैसे सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की अनिवार्यता, स्ट्रांग रूम और डबल लॉक अलमारी, चहारदीवारी, शौचालय और पेयजल, विद्यालय तक पहुंचने के लिए सही संपर्क मार्ग, बिजली व्यवस्था आदि शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तहसील स्तर पर उप जिलााधिकारी की अध्यक्षता में गठित समितियां केंद्राें का भौतिक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट भेजेंगी।
विज्ञापन

समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही केंद्र निर्धारित होंगे। परिषद इस बात पर विशेष ध्यान दे रही है कि कोई भी केंद्र मूल विद्यालय से आठ से 10 किलोमीटर से अधिक दूरी पर न हो, लेकिन विद्यालयों की अनुपलब्धता होने पर ही निकटतम 15 किलोमीटर दूर के विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकेगा। बीते वर्षों में 15 किलोमीटर से अधिक दूर तक केंद्र बनाए जाते रहे हैं, जिनको लेकर आपत्तियां होती रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। इसमें विभाग के स्तर से कुछ नहीं होता, क्योंकि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें