फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेतरतीब वाहन खड़े होने से बढ़ी जाम की समस्या

Sun, 03 May 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर में बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे वाहनों और सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर के प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन जाम लगने से आम नागरिकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के गांधी चौक से देवरिया मार्ग स्थित गोला बाजार, सपहा मार्ग, बस स्टेशन रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बस स्टेशन के सामने मनमाने ढंग से खड़े डग्गामार वाहनों के कारण यातायात बाधित हो जाता है। कई बार राहगीरों द्वारा विरोध किए जाने पर वाहन चालकों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। शनिवार को गोला बाजार मंडी के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण चौराहे पर जाम लग गया, जिससे स्कूल से लौट रहे बच्चों के वाहन भी जाम में फंस गए।
लगभग एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर आवागमन सामान्य हो सका। बस स्टेशन रोड पर दुकानों के सामने खड़े चारपहिया वाहनों के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसी प्रकार सपहा मार्ग पर फल मंडी के सामने सड़क किनारे खड़े वाहनों से यातायात प्रभावित होता है। मुख्य बाजार क्षेत्र में पटरी तक दुकानों के फैलाव के कारण गांधी चौक से ओवरब्रिज तक और नगर से बाहर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की गति धीमी बनी रहती है। लोगों का कहना है कि शाम के समय जाम की समस्या अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे नगर से होकर गुजरना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि नगर में अवैध अतिक्रमण हाल ही में हटवाया गया हैं। पुनः अभियान चलाकर हटवाया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें