फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने गए व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चारा काटने गए व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से मौत
विज्ञापन

रामकोला(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के माधोपुर गौजही गांव के पंडित टोला निवासी एक व्यक्ति की चंवर में गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। वह पशुओं के लिए चारा काटने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

माधोपुर गौजही गांव के पंडित टोला निवासी रामप्रीत गोंड (55) मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पशुओं के लिए अकेले चारा काटने के लिए चंवर में गए थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि चंवर में एक जगह रामप्रीत को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया। तैरना नहीं जानने के कारण गहरे पानी में डूब गए। रामप्रीत के देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। परिजन रात भर परेशान होने के बाद बुधवार सुबह उस क्षेत्र की तरफ निकले, जिधर रामप्रीत घास काटने गए थे। सुबह करीब छह बजे पानी में रामप्रीत का शव मिला। शव को रामकोला थाने की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामप्रीत की 6 संतानें हैं, जिनमें दो लड़के तथा चार लड़कियां हैं। अभी तीन लड़कियों की शादी नहीं हुई है। रामप्रीत खेती और मजदूरी कर जीवन यापन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें