बेलवा कारखाना। राजपूत बिरादरी के लोगों ने पद्मावती फिल्म के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद फाजिलनगर ब्लॉक के सुमही चौराहे पर पद्मावती फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। ये लोग फिल्म का रिजीज न करने की मांग कर रहे थे।
रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे राजपूत बिरादरी के लोग सुमही चौराहे पर एकत्र हुए। वहां पद्मावती फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी की तथा उनका प्रतीकात्मक पुतला लेकर प्रदर्शन किया। उसके बाद पुतला लेकर गांव व बाजार में भ्रमण करते हुए पुन: सुमही चौराहे पर पहुंचे, जहां पर पुतला को आग के हवाले कर दिया।
इस दौरान शिव राष्ट्र सेना के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि रानी पद्मावती देश और भारतीय नारी जाति की स्वाभिमान और गौरव की प्रतीक रही हैं। वह नारी सम्मान को दुश्मनों से बचाने के लिए सैकड़ों नारियों के साथ जौहर व्रत ली थीं। सेंसर बोर्ड को पद्मावती फिल्म के रिलीज होने से रोका जाना चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रदीप कुमार राव, राहुल चंद्र राजपूत, मनीष सिंह, धीरज सिंह, कुष्माकर सिंह, प्रियांशु सिंह, अतुल, अनुराग आदि शामिल रहे।