फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन अधिग्रहण को लेकर हरपुर के लोगों की रार, पूर्व में हो चुका है विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा के हरपुर मोहल्ले में किशोर की मौत गन्ने लदे ट्रैक्टर-ट्राली से ढाढ़ा चीनी के बाहर हुई, लेकिन कुछ देर बाद अचानक लोग गोलबंद होकर चीनी मिल में पहुंचे और करीब एक घंटे तक उपद्रव मचाया। इससे चीनी मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता अक्षय यादव उसी मिल में काम करते हैं, लेकिन बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद वह भी उपद्रवियों के गोल में शामिल हो गए। चीनी मिल प्रशासन और हरपुर मोहल्ले के लोगों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। एथेनाल प्लांट लगाने के लिए चीनी मिल प्रशासन किसानों की जमीन ली है, इसके अधिग्रहण को लेकर पूर्व में विवाह हो चुका है, प्राथमिकी भी दर्ज है। बवाल की वजह से अधिक भी जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

चीनी मिल प्रशासन एथेनाल प्लांट स्थापित करने के लिए हरपुर के किसानों की जमीन का अधिग्रहण प्रशासन के माध्यम से किया है, लेकिन जमीन पर अभी भी किसानों का कब्जा है। किसान किसी भी कीमत पर अपनी जमीन छोड़ना नहीं चाहते है। इसके चलते किसानों और चीनी मिल प्रशासन में आए दिन टकराहट होती रहती है। रविवार को हुए हंगामें को भी लोग जमीन अधिग्रहण के विवाद का ही उपज बता रहे है। किसानों और चीनी मिल के बीच दरार एक वर्ष पहले और गहरी हो गई थी जब जमीन पिछले वर्ष दिसंबर माह में चीनी मिल ने प्रशासन की मदद से अधिग्रहीत भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों ने उग्र हो गए और ईंट पत्थर चले। इसमें किसान, चीनी मिल के कर्मचारी और पुलिस के लोग जख्मी भी हुए थे। उस समय चीनी मिल प्रशासन की ओर से 56 किसानों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी दो बार किसान और चीनी मिल प्रशासन आमने-सामने आए। हरपुर मुहल्ले के लोगों ने चीनी मिल से विवाद की मूल वजह उनके खेतों का अधिग्रहण ही है। जो आए दिन अलग-अलग रूप में सामने आता रहता है। रविवार को चीनी मिल परिसर में घुसकर जो भी उपद्रव हुआ। उसके पीछे भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रहा पुराना विवाद ही रहा। चीनी मिल प्रबंधन का कहना है कि दुर्घटना के बहाने हरपुर के लोगों ने बेवजह चीनी मिल में घुसकर तोड़फोड कर मिल में अराजकता फैलाई और मिल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। जबकि हादसा तो चीनी मिल के बाहर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें