फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कठकुइया में पाटलिपुत्र गोरखपुर एक्सप्रेस रुकेगी

Sat, 04 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज-थावे रूट के कठकुईया रेलवे स्टेशन पर अब पटलिपुत्र-गोरखपुर इंटरसिटी का ठहराव होगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को सहूलियत होगी। सांसद विजय कुमार दुबे की पहल पर रेलवे ने सुविधा दी है। पहले इस ट्रेन का ठहराव पडरौना रेलवे स्टेशन पर होता था। क्षेत्र के लोगों को अधिक दूरी तय कर पडरौना जाना पड़ता था। एक दिसंबर 2025 को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर पत्रक सौंपा था। रेल मंत्री ने मंत्रालय की ओर से ट्रेन का ठहराव कठकुइया रेलवे स्टेशन पर किए जाने की स्वीकृति प्रदान किए जाने के निर्णय से सांसद को अवगत कराया है। काफी दिनों से क्षेत्रीय लोग इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें