खड्डा। क्षेत्र के नवल छपरा गांव पास शनिवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर के पुल से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पीछे बैठे उसके साथी की हालत गंभीर देख पीएचसी तुर्कपट्टी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
खड्डा थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी 20 वर्षीय अरुण और 22 वर्षीय विशाल बाइक से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर बनी टू-लेन सड़क से होकर बंजारीपट्टी की ओर जा रहे थे। नवल छपरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। इसमें बाइक चला रहे अरुण और पीछे बैठे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुर्कहा सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टर ने बाइक अरुण को मृत घोषित कर दिया। वहीं विशाल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
000000