कुशीनगर। सीओ कसया एवं थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों द्वारा बुधवार को देर रात तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण व गहन चेकिंग की गई। सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह ने थाना कसया, तुर्कपट्टी एवं रविन्द्रनगर धूस क्षेत्र में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, पीआरवी वाहनों, बैरियरों, पिकेट व बॉर्डर प्वाइंट्स की जांच की और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में थाना तुर्कपट्टी व थाना अहिरौली बाजार के थानाध्यक्षों द्वारा कोतवाली पडरौना, कुबेरस्थान, हाटा, कसया एवं पटहेरवा क्षेत्रों में रात्रि चेकिंग की गई। इस दौरान पीआरवी वाहनों, थाना कार्यालय, हवालात, पिकेट प्वाइंट्स एवं बॉर्डर प्वाइंट्स का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को गश्त व अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।