बार संघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिला जज। स्रोत, सोशल मीडिया
कसया। कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी और विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर विजय कुमार वर्मा रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
संचालन मनोज पांडेय ने किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र त्रिपाठी, अपर जनपद न्यायाधीश इरफाक अहमद, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओंकार पांडेय, नवनिर्वाचित महामंत्री अंबरीश चौबे, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष वीके पांडेय आदि मौजूद रहे।