फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना संकल्प यात्रा का उद्देश्य : सांसद

Sun, 17 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अहिरौली बाजार में आयाेजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद विजय कुम
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के बेलवा बलुआ और महुई में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सांसद ने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी तक सरकार की योजनाएं पहुंचना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सबसे सरलता हो। उन्होंने आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण ,किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि सुकरौली महेंद्र पासवान, संजय सिंह मुन्ना, भागवत चौहान, सुभाष पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश आर्या ने किया। अंत में ग्राम प्रधान जितेंद्र गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान डॉ. रवीश सिंह, सत्यकाम पांडेय, आशुतोष पांडेय, ज्ञान विक्रम सिंह, मनोज पांडेय, वरुण जायसवाल, गौरव त्रिपाठी, जटाशंकर यादव, बीडीओ सुप्रिया, सत्यमा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें