फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तिरंगा फहराकर दिलाई गई एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ

Sun, 17 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
स्टेडियम परिसर में झंडारोहण करतीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी व मौजूद डीएम और एसपी। स्रोत्र-सोशल म
विज्ञापन
पडरौना। जिले में शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कलक्ट्रेट, एसपी कार्यालय और विकास भवन के अलावा सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर सुबह आठ बजे झंडारोहण किया गया। इसके बाद स्टेडियम में राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, विजय लक्ष्मी ने झंडारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कलक्ट्रेट भवन पर झंडारोहण कर आजादी के अमर सपूत एवं क्रान्तिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि आदर्शाें की बात करने के बजाए उसे व्यवहार म ें लाना होगा।
जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों काे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जाति, धर्म व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर एक दूसरे के प्रति प्रेमभाव और भाईचारे की भावना के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा, एडीएम (न्यायिक) प्रेम कुमार राय आदि मौजूद रहे। इसी तरह एसपी कार्यालय पर एसपी संतोष कुमार मिश्रा, विकास भवन पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय पर बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, परिवहन कार्यालय पर एआरटीओ मोहम्मद अजीम, उद्यान विभाग के कार्यालय पर डीओ कृष्ण कुमार, जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल आदि ने लोगों को संबोधित किया।
जिला स्टेडियम परिसर में झंडारोहण के बाद सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राज्यमंत्री ने झंडारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन और आश्रितों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें