प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बुधवार को तमकुही और मोतीचक ब्लाक के सीडीपीओ कार्यालय पर गाड़ी से पोषाहार नहीं उतरने दिया। इसके अलावा जिला मुख्यालय समेत सभी ब्लाकों के सीडीपीओ कार्यालय पर वर्कर्स ने धरना देकर प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा दूबे की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय सेवरही पर पहुंचे पोषाहार लदे ट्रक को रोककर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पोषाहार भी नहीं उतरने दिया।
इस दौरान महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लाक अध्यक्ष नीलम पांडेय, खुशी प्रजापति, ऊषा मिश्र, बसंती, सुनीता चैधरी, मंजू, मीरा गुप्ता आदिमौजूद रहीं। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मोतीचक सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दे रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बुधवार को पोषाहार रोक कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ब्लाक मुख्यालय पर मौजूद रामकोला के विधायक रामानंद बौद्घ को ज्ञापन सौंपा।