फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष का स्वागत करने को उमड़े सैलानी

Mon, 01 Jan 2018 12:26 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पहुंचे सैलानी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर रविवार को मेले जैसा माहौल रहा। महापरिनिर्वाण मंदिर, माथा कुंवर मंदिर व रामाभार स्तूप पर देसी व विदेशी पर्यटकों की तांता लगा रहा। वहीं यहां पर लगने वाले नव वर्ष के मेले की सुरक्षा को लेकर एलआईयू की टीम ने भ्रमण कर दर्शनीय स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन

इस दौरान टीम की अगुवाई कर रहे एलआईयू के इंस्पेक्टर एके सिंह ने क्षेत्र के लोगों से प्रशा
सन का सहयोग करने की अपील की।  मेला परिसर की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। 

सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने में जिले के 11 थानों की फोर्स लगाई गई है। इसके अलावा तीन पुलिस क्षेत्राधिकारी लगाए गए हैं। बिड़ला धर्मशाला में कंट्रोल रूम से पूरे मेले की गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है। 

मेले में वाहनों के लिए विभिन्न मार्गों के किनारे ही पार्किंग स्थल बनाया गया है। बिहार व तमकुही व पडरौना की तरफ से आने वाले वाहन बुद्ध पीजी कालेज व बुद्ध इंटर कालेज परिसर में व गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहन लीलावती देवी स्टेडियम में खड़े किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


28 दिसंबर को एसपी यमुना प्रसाद ने बताया था कि मेले की सघन निगरानी के लिए उच्चाधिकारियों से ड्रोन कैमरे की मांग की गई है। ताकि मेले की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने व उससे निपटने में पुलिस का सहयोग मिल सके। सीओ का कहना है कि मेला परिसर में रविवार की मध्य रात्रि से मेला परिसर में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा। ताकि किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 

  नव वर्ष से एक दिन पहले रविवार को कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों पर युवक-युवतियां व विदेशी पर्यटक सेल्फी बनाकर आनंद लेते हुई नजर आई। इसके लिए इनकी ओर से महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर, वर्मी मंदिर, रामाभार स्तूप सहित अन्य स्थलों पर सेल्फी लेने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें