फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पालिका ने शुरू की छठ घाटों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। छठ पूजा को देखते हुए नगर पालिका पडरौना की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई। शहर के विभिन्न छठ घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर छठ पर्व को लेकर हो रही साफ-सफाई, वेदी रंग-रोगन आदि कार्यों का चेयरमैन ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए समस्त कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ संपन्न कराएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि यह लोक आस्था का महान पर्व है, जिसमें सूर्य उपासना के माध्यम से समाज एकता, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश देता है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा घाटों की विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें