कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर में बीते शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत नगर वासियों को राहत देते हुए कर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। यह करदाताओं के लिए अच्छा अवसर है। इसके लिए बकायेदार 31 जनवरी तक अपना फॉर्म भरकर छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए नगरपालिका कुशीनगर ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि कर के बकायेदार या जिन्होंने अब तक फार्म नहीं भरा है। वह अपना फॉर्म भरकर लाभ उठा सकते हैं।