जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा-छहूं मार्ग पर मंगलवार को महासोन गांव के पास बाइक ने सड़क के किनारे खड़े क्रेन में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरिया बुजुर्ग गांव निवासी हरींद्र प्रजापति (35) मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे बाइक से जोकवा बाजार जा रहे थे। महासेन गांव के नजदीक सड़क किनारे खड़े क्रेन में टक्कर मार दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।