फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सावन का महीना शिव भक्ति के लिए श्रेष्ठ

Sun, 27 Jul 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सावन का महीना शिव भक्ति के लिए श्रेष्ठ महीना है। जिसमें शुद्ध आचरण व व्यवहार से भगवान शिव की आराधना करना विशेष फलदायी होता है। जो मनुष्य इस महीने में पूरे विधि विधान भगवान शिव का नियमित जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना करता है।
विज्ञापन

उसे अकाल मृत्यु का सामना नहीं करना पड़ता है। उसके सारे मनोरथ पूर्ण होते है। यह बातें वृंदावन से आए पंडित कृष्णकांत ठाकुर ने कही। वह शुक्रवार की रात सेवरही नगर पंचायत के राजेंद्रनगर शिव मंदिर परिसर में सात दिवसीय शिव महापुराण महाकथा के दूसरे दिन भक्तों को भगवान शिव की कथा का रसपान करा रहे थे। इसके पहले मुख्य यजमान अरुण कुमार साहू व संतोष कुमार साहू ने सपत्नीक शिव महापुराण ग्रथ की विशेष पूजा अर्चना कर आरती की। इस दौरान कृष्णा जायसवाल, मनीष कुमार मिंटू, दुर्गेश गुप्ता, अजय जायसवाल, प्रियांशु गुप्ता, कृष्ण प्रजापति, ताराचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें