जानकीनगर। क्षेत्र के फागुपुर विशुनपुरा (सोनदिया) में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए कुशीनगर विधायक ने भूमि पूजन किया। इसका निर्माण 24.36 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। विगत तीन दशक में जितना विकास कुशीनगर विधानसभा का नहीं हो सका उतना भाजपा सरकार ने मात्र तीन साल के कार्यकाल में कर के दिखाया है। विधानसभा का सर्वांगीण विकास हो रहा है। बिजली, सड़क, पेयजल की समस्या से निजात मिली है। विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आफताब आलम ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दोरान पडरौना ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, शिवमोहन प्रसाद, ग्राम प्रधान याशमीन खातून, एसपी सिंह, राजन चौधरी, देवदत्त सिंह, भूपेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, राज पाठक, धर्मेंद्र यादव, रधई यादव, अमित मालवीय, रामचंद्र कुशवाहा, शशिभूषण मिश्रा, इंद्रासन गौड़, जयप्रकाश, रामजीत, गोविंद गोंड, अक्षयलाल,भोला, सुरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।