सपहा। कुशीनगर विधायक ने शुक्रवार को क्षेत्र के सखवनिया स्थित पंचायत भवन पर बने बूथों का निरीक्षण कर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने मौजूद अधिकारियों के कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए मौजूद लोगों ने प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह के साथ निरीक्षण करने पहुंचे कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने मतदाताओं से बात कर फार्म मिलने और बीएलओ के कार्य व्यवहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एसआइआर फार्म नही भरने पर मतदाताओं का नाम सूची से हट सकता है।
इसलिए हर पात्र व्यक्ति को फॉर्म भरना जरूरी है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत लोगों से फार्म भरवाया जाए। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। समय रहते फॉर्म भरें और दूसरों को भी प्रेरित करें।