शोहरतगढ़ ब्लाक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नीबी में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैल
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र के गोल्हौरा मुस्तकहम और शोहरतगढ़ ब्लाॅक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नीबी में शुक्रवार को प्रावि गोल्हौरा में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर है। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करते हुए नामांकन कराया जाए। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था पर भी प्रसन्नता व्यक्त किया।
इस दौरान एसडीआई अरुण कुमार, प्रधानाध्यापक डॉ. आशुतोष सिंह, शीला चौरसिया, रामदास मौर्या, बाबू लाल प्रसाद, धर्मेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।