फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से शांति की अपील कराई, तब ग्रामीणों ने रास्ता छोड़ा

Fri, 06 Apr 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
बिरवट कोन्हवलिया गांव में धरने पर बैठे विधायक को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता और तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू की शुक्रवार को गिरफ्तार से समर्थक और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वह लाठी डंडे लेकर पुलिस की गाड़ी के आगे खड़े हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला बिगड़ता देख पुलिस विधायक को ग्रामीणों के सामने लाई और उन्हीं से शांति की अपील कराई। उधर पुलिस ने देर शाम शांति भंग में गिरफ्तार की गई 18 महिलाओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बालू घाट पर खनन को गांव के लिए खतरनाक बताते हुए ग्रामीण दो महीने से अधिक समय से धरना दे रहे हैं। तमकुहीरोड एवं पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बिरवट कोन्हवलिया गांव के सामने बड़ी गंडक में बालू घाटों का पट्टा हुआ है। क्षेत्रीय विधायक अजय कुुर लल्लू और उनके समर्थकों का कहना है कि बंधा जर्जर हालत में है।  बालू खनन से बंधा खतरे में पड़ जाएगा। पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर विधायक अजय कुमार लल्लू ने अपने समर्थकों के साथ 63 दिन पहले धरना शुरू किया था। शुक्रवार को किसी ने धरनारत लोगों को सूचना दी कि बालू खनन शुरू हो गया है, जिस पर धरना दे रहे लोग नारेबाजी करते हुए उस तरफ बढ़ गए। बालू घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर विधायक के साथ सभी लोगों ने लेटकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विधायक की गिरफ्तारी के बाद लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस जैसे ही विधायक को लेकर आगे बढ़ी कि लोगों ने गांव से बाहर निकलने वाली सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। यही नहीं लोग लाठी डंडे लेकर लेकर खड़े हो गए। पुलिस के बार-बार कहने के बाद भी ग्रामीण जब रास्ते से नहीं हटे तो पुलिस ने विधायक को सामने लाकर शांति की अपील कराई। फिर पुलिस विधायक को पटहेरवा थाने पहुंची, जहां उतरते ही विधायक ने अपने समर्थकों के साथ पुन: धरना शुरू कर दिया, जो रात तक जारी रहा। पटहेरवा थाने के एसओ बब्बन सिंह ने बताया कि मामले में विधायक सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं शांतिभंग में भी 18 महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिन्हें थाने से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें