फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिशन शक्ति की टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

Sun, 18 Jan 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद कुशीनगर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय रूप से अभियान को चलाया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति टीम द्वारा गांव, कस्बा, बाजार, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु चौपालों का आयोजन कर संवाद स्थापित किया जा रहा है, जिससे महिलाएं निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा कर सकें।
अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को शक्ति दीदी के रूप में जोड़ते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्हें वूमेन पावर लाइन सहित अन्य हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, कानूनी प्रावधानों एवं महिलाओं के अधिकारों के विषय में सार्थक चर्चा करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंपलेट के माध्यम से प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें