रामकोला। थाना क्षेत्र के कुस्महा सूरज पट्टी ई रिक्शा लेकर जा रहे चालक की पिटाई कर शुक्रवार को मनबढ़ छीन ले गए। ई रिक्शा एक महिला का है। पति की मौत के बाद वह ई रिक्शा खरीदी थी और किराए पर चालक को चलाने के लिए दी थी। इसकी जानकारी होने पर महिला ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर चालक पर शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामकोला नगर अनसूया वार्ड नंबर छह की रहने वाली सुनीता देवी ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पति की मौत के बाद परिवार खर्च के लिए ई-रिक्शा खरीद कर धुंआ टीकर के एक चालक को दिया था जो रोजाना काम कर जो पैसे मिलते थे देता था। चालक का कहना था कि हम सवारी लेकर कुशवाहा सूरज पट्टी गए थे और मारपीट कर ई रिक्शा छीन लिया गया। हमें शक है कि चालक ने ही कोई चालबाजी किया है। एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता का कहना है कि बकरीद के त्योहार में व्यस्त हूं, खाली होते ही इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।