पकवा इनार। कसया थाना क्षेत्र के गांव भैंसहा के बाबू टोला डुमरी निवासी अनिल राव बीते मंगलवार को अपने बड़े पुत्र नमन राव (10) और छोटे पुत्र कान्हा (8) को लेकर बाइक से कुशीनगर से घर वापस लौट रहे थे। झुंगवा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित कट पर अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया था। इस हादसे में पिता व दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सड़क पर ही धू-धू कर जल गई थी। हादसे में घायल अनिल राव की मंगलवार रात में ही इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल बड़े बेटे नमन राव का इलाज चल रहा था। नमन की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।