फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनबढ़ों ने युवक को पीटकर घायल किया

Mon, 19 May 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सोनदिया बुजुर्ग के टोला दुरखिया में शनिवार को मनबढ़ों ने एक युवक को घेरकर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसमें युवक का दांत टूट गया। युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में नीतिश पुत्र विनोद शर्मा ने बताया है कि शनिवार की शाम को वह आवश्यक काम से देवपोखर बाजार जा रहा था। उसके गांव के बगल में एक घर के पास दो युवक बीच सड़क में अपनी मोटरसाइकिल खड़ा कर पूरे सड़क को बाधित कर रखे थे। उसने जब उनसे मोटरसाइकिल हटाने के लिए कहा तो वे मोटरसाइकिल हटाने से मना कर दिया। वापसी में घात लगाए युवक मारने-पीटने लगे। सिर पर गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें