फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जयंती पर निकली भव्य झांकी

Thu, 01 Feb 2018 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
झांकी - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। बुधवार को पडरौना नगर समेत पूरे जिले में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पडरौना नगर के विभिन्न मुहल्लों के लोगों के तरफ से आकर्षक झांकी भी निकाली गई। कई जगह गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने की बात कही गई। 
विज्ञापन


दोपहर बाद पडरौना नगर के नौका टोला, केसरा टोली समेत कई मुहल्लों तथा शहर से सटे खिरकिया, जंगल बेलवां, भटवलिया, बलुचहां आदि जगहों से निकली झांकी एक साथ पूरे नगर में घूमी। इस झांकी में संत रविदास की जीवनी पर अधारित झलकियां थीं। कई जगहों पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। 

जिला मुख्यालय स्थित बुद्घा पार्क परिसर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर अनुसूचित जाति संघर्ष समिति की तरफ से बैठक का आयोजन कर संत रविदास के आदर्शों की चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद, भोलानाथ राना, अवधनारायण गौतम, देवमुनी, रामनरेेश, विजय कुमार गौतम, सुरेंद्र कुमार गौतम, मदन प्रसाद, हरिलाल प्रसाद, मनोज कुमार गौतम, राजकुमार, रामचंद्र गौतम, रामअशीष प्रसाद, गोविंद्र कुमार गौतम आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


नगर के बेलवां चुंगी स्थित युवा राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय पर संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई। इसमें कार्यकार्ताओं ने उनको महान संत बताकर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सेराज अहमद, प्रमोद सिंह, पंकज चौधरी, अलाउद्दीन अंसारी, नरसिंह जायसवाल, सफीउल्लाह सिद्दीकी, अशलम शेख, छांगुर गुप्ता, रवि गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। 

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के अम्बेडकर वाचनालय में संत रविदास के जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने संत रविदास को वैमनस्यता, दिखावा, भेदभाव व ऊंचनीच जैसी कुरीतियों को दूर करने का उपाय बताने वाला संत कहा। उनके उपदेशों को आत्मसात करने की बात भी कही गई।
इस मौके पर रोशन लाल भारती, कैलाश भारती, फूलबदन, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रिंस मद्धेशिया, सेराज अहमद, अमरचंद्र मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, भूपेंद्र पांडेय मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन नत्थू विश्वकर्मा ने किया। 

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार शिव दुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसुम्ही में संत रविदास की जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉक्टर मनीषा सिंह ने संत रविदास को प्रेरणा स्रोत बताया। कार्यक्रम को उप प्रबंधक डॉक्टर राधेगोविंद शाही चंदनगोविंद राव, गोविंद उपाध्याय, अमिता शाही, रुखसार, अनूप, निशा, काजल खरवार, पंकज प्रताप राव आदि ने संबोधित किया। 

बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के धोकरहा गांव के शुकुलपट्टी टोले पर संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जीतन निगम, राजमंगल भारती, रामप्रवेश, मदन भारती, अजीत गौतम, दिलीप, अरविंद, उमेश, राजकुमार, गोरख, अजय, संगीता, मंजू, सरस्वती, कलावती, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें