फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंच गया प्रेमी, पकड़ा गया- मुंह काला कर घुमाया; देखें वीडियो

Mon, 09 Jun 2025 01:26 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के हाथ बंधे हुए दिख रहें हैं और एक व्यक्ति उसके मुंह पर कालिख पोतता नजर आ रहा है। वहीं, विवाहित प्रेमिका उसके साथ ही जानें की ज़िद्द पर अड़ी है। प्रेमी को प्रेमिका के ससुराल वालों ने पकड़ कर प्रेमिका के मायके में सूचना दे दी है।
विज्ञापन
युवक का मुंह काला कर वीडियो बनाया गया - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनग के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद ससुराल में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिवारों के लोगों पकड़ कर कुर्सी में बांध मुंह मे कालीख पोतने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

विज्ञापन

जनपद के तुर्क पट्टी थाने के एक युवती की शादी बीते 4 जून को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई हैं।

शादी के बाद उसकी विदाई हो गई और वो अपने ससुराल आ गयी। उसके गांव के ही एक लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका प्रेमी उससे मिलने के लिए रविवार की रात को गांव के कुछ लड़कों के साथ विवाहिता के ससुराल पहुंच गया। भनक लगते ही परिवार के लोग उसे पकड़ कर कुर्सी में बांध दिया।

साथ गए युवक अंधेरे का फायदा उठा मौका देख भाग निकले।  युवक के मुंह पर कालिख पोता गया, जिसका एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के हाथ बंधे हुए दिख रहें हैं और एक व्यक्ति उसके मुंह पर कालिख पोतता नजर आ रहा है। वहीं, विवाहित प्रेमिका उसके साथ ही जानें की ज़िद्द पर अड़ी है।
विज्ञापन

ससुराल के लोग विवाहिता के मायके में सूचना भिजवा उनके पहुंचने का इंतजार कर रहे है। प्रेमी को घर पर ही रोकें रखें हैं। इस सम्बंध में एसएचओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दो परिवारों का आपसी मामला है, पुलिस को किसी ने शिकायत नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें