फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पैदा होते ही नवजात को त्यागने वाली मां की जागी ममता

Fri, 27 Oct 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिस बच्ची को पति से मृत पैदा होना बताया, उसे मां को अपनाना पड़ा
विज्ञापन

- सेवरही कस्बे की पुलिस चौकी पर माता-पिता और खरीदार को बुलाया गया था
- बाल कल्याण समिति के सदस्यों थाने पर रहे मौजूद
- नवजात के गोद लेने की प्रक्रिया बताई तो खरीदार ने लेने से कर दिया इन्कार


तमकुहीरोड। तमकुहीराज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेची गई जिस नवजात को उसकी मां और ननिहाल के लोग मृत पैदा होना बता रहे थे, आखिरकार उसे अपनाना पड़ा। नवजात को बच्ची की नानी और मामी ने नौ हजार रुपये में एक दंपति को बेच दिया था, जबकि पति से जन्म के समय नवजात की मौत होने की जानकारी दी गई थी।
अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को सभी पक्षों को सेवरही पुलिस चौकी पर बुलाया गया। यहां पहुंची बाल कल्याण समिति की टीम ने नवजात के माता-पिता से पूछताछ की। नवजात के माता-पिता जब साथ रखकर उसकी परवरिश पर राजी हो गए तो पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोस के बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के ठकरहा प्रखंड के भेड़िहारी टोला निवासी आशिक अली की शादी जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र की निवासी साजिदा खातून से हुई है। पिछले मंगलवार को साजिदा को प्रसव पीड़ा हुई तो मायके वाले उसे तमकुहीराज सीएचसी में भर्ती करा दिए थे। जहां उसने छठीं बच्ची को जन्म दिया था। उसे नवजात की मां, नानी और मामी ने सेवरही थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद झिल्लु अंसारी से नौ हजार में बेच दिया था।
इसके बाद उसका पति आशिक अस्पताल पहुंचकर नवजात के बारे में पूछा तो साजिदा की मां ने मृत बच्ची पैदा होने की बात कही, लेकिन बाद में जब उसे अस्पताल से पता चला कि स्वस्थ बच्ची के पैदा हुई है तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। उसके बाद उसकी पत्नी, मां और सरहज ने उसे पीटना शुरू कर दिया। सीएचसी में हंगामा बढ़ते देखकर तीनों महिलाएं नवजात बच्ची को खरीदार के पास ही छोड़कर वहां से भाग गई थीं। इसके बाद नवजात का खरीदार झिल्लु बच्ची को लेकर अपने घर चला गया था।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को जब साजिदा अपनी दोनों बड़ी बेटियों को पति के घर छोड़ने ठकरहां जा रही थी तो उसके पति से सेवरही स्थित ठकरहा टैक्सी स्टैंड पर मुलाकात हो गई। उसके बाद नवजात को लेकर उनके बीच फिर कहासुनी होने लगी और विवाद बढ़ते देखकर किसी ने सेवरही पुलिस चौकी को फोन कर दिया। उसके बाद सेवरही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पति-पत्नी को चौकी पर लाकर पूछताछ की गई तो नवजात बच्ची को बेचे जाने की बात सामने आई। इसके बाद नवजात बच्ची के खरीदार को भी उसे लेकर पुलिस चौकी पर बुला लिया गया। पुलिस ने इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी को दे दी। काफी देर बाद सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अमित कुमार राय व संरक्षण अधिकारी विनय कुमार शर्मा सेवरही पुलिस चौकी पहुंचे। दोनों पक्ष से पूछताछ की।
इसके बाद दोनों पक्षों ने अधिकारियों के सामने अपनी गलती स्वीकार कर ली और नवजात के माता-पिता उसे अपने पास रखकर परवरिश करने पर राजी हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों से स्टांप पेपर पर शपथ-पत्र देने के बाद सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने चौकी इंचार्ज दीपक सिंह की मौजूदगी में नवजात बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन

सेवरही के थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सेवरही कस्बा पुलिस चौकी पर सभी पक्षों को बुलाया गया था। वहां दंपति ने नवजात की परवरिश करने की बात स्वीकार की। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष की मौजूदगी में नवजात को लिखित लेने के बाद सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें