फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कन्याओं के विवाह का पंजीकरण कराने में फिसड्डी हैं नगर निकाय

Fri, 27 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 23, 24, 27, 28 और 29 नवंबर को आयोजित है सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवंबर में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित है, लेकिन इसके पंजीकरण में जिले के नगर निकाय फिसड्डी साबित हो रहे हैं। हालत यह है कि पडरौना समेत 11 नगर निकायों की तरफ से अभी तक एक भी पंजीकरण नहीं कराया जा सका है, जबकि ब्लॉकों की तरफ से भी अभी तक केवल 98 पंजीकरण हुए हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह मेगा इवेंट की तर्ज पर आगामी 23, 24, 27, 28 व 29 नवंबर को शुभ मुहूर्त में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इस योजना के तहत निर्धारित कुल 51,000 रुपये के सापेक्ष 35,000 रुपये वधू के बैंक खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा दस हजार रुपये की गृहस्थी का सामान व अन्य उपहार दिए जाते हैं, जबकि छह हजार रुपये वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। इस योजना के तहत जिले के सभी 14 ब्लॉकों के जिम्मेदार अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र के 1385 वर-वधु का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें ब्लॉकों की तरफ से महज 98 लोगों का पंजीकरण कराया जा सका है।
इसी तरह जिले की तीन नगर पालिका और दस नगर पंचायत समेत शहरी क्षेत्र के कुल 13 नगर निकायों को 369 वर-वधू के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने का लक्ष्य जिला प्रशासन की तरफ से दिया गया है। लेकिन अभी तक जिले के नगर निकायाें की तरफ से केवल आठ पंजीकरण ही कराए गए हैं, जिसमें हाटा नगर पालिका की तरफ से बीते 20 अक्तूबर तक छह और रामकोला नगर पंचायत की तरफ से केवल दो लोगों का ही पंजीकरण कराया जा सका था।
पडरौना, कप्तानगंज, खड्डा, कुशीनगर, सेवरही, तमकुहीराज, मथौली, फाजिलनगर, छितौनी, सुकरौली, दुदही समेत कुल 11 नगर निकाय की तरफ से बीते 20 अक्तूबर तक एक भी पंजीकरण नहीं कराया जा सका था। ऐसे में शासन की तरफ से निर्धारित तिथि के भीतर लक्ष्य के अनुसार पंजीकरण कर पाना मुश्किल है।
विज्ञापन



20 अक्तूबर तक उपलब्ध डाटा के अनुसार निर्धारित लक्ष्य

निकाय का नाम लक्ष्य उपलब्धि
पडरौना - 60 00
कुशीनगर 70 00
हाटा 50 06
कप्तानगंज - 25 00
खड्डा 24 - 00
रामकोला 25 02
सेवरही 25 00
तमकुहीराज - 15 00
मथौली 15 00
फाजिलनगर - 15 00
छितौनी - 15 - 00
सुकरौली 15 - 00
दुदही - 15 00

नोट: उपलब्ध यह आंकड़ा केवल नगरपालिका और नगर पंचायतों का है।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पंजीकरण पूरा कराने के प्रति जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इसके लिए प्रतिदिन संबंधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर निगरानी की जा रही है। जिन ब्लॉकों अथवा नगर निकायों की तरफ से लक्ष्य के अनुसार प्रगति कम अथवा शून्य है। उन निकायों को पत्र भेजकर पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार समाप्त हो गए हैं। अब पंजीकरण कराने में तेजी आ जाएगी।

- विनय कुमार, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें