फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हॉस्पिटल में मिली लोकेशन, पुलिस पहुंची तो नहीं मिला संचालक

Fri, 26 Dec 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। गीतांजलि हॉस्पिटल के संचालक की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह दबिश दी, लेकिन आरोपी संचालक भाग निकला। हालांकि उसका लोकेशन हॉस्पिटल में मिलने पर पुलिस ने दबिश दी थी। पीड़ित परिवार का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस की विवेचना तेज हो गई है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी 30 वर्षीय पूनम देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 21 नवंबर की रात को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर आए। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने रात में ऑपरेशन नहीं होने की बात कह निजी अस्पताल में लेकर जाने को कहा। इसके बाद आशा कार्यकर्ता परिजनों को बेहतर इलाज का झांसा देकर रामकोला कस्बे में संचालित गीतांजलि हॉस्पिटल में लेकर पहुंची और भर्ती करा दिया।
रात को ऑपरेशन से जुड़वा बच्चों को महिला ने जन्म दिया। 22 नवंबर को दोपहर में प्रसूता की मौत हो गई। इस मामले में पूनम के देवर की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक अरविंद शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलत तरीके से टाका लगने और अधिक्त रक्तस्राव होने से मौत होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि जिस डॉक्टर के नाम पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन वह कभी आता नहीं है और दूसरा डॉक्टर आकर ऑपरेशन किया था।
विज्ञापन

ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर कसया के एक निजी अस्पताल में काम करता है। सीएमओ ने किसी दूसरे अस्पताल में ऑपरेशन नहीं करने के लिए पत्र जारी किया है। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस पीड़ित परिवार का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी हॉस्पिटल संचालक की तलाश में जुट गई है।
पुलिस को लोकेशन मिली थी कि आरोपी हॉस्पिटल में है। पुलिस बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे दबिश दी, लेकिन आरोपी संचालक नहीं मिला। विवेचक सुभाष श्रीवास ने बताया कि आरोपी हॉस्पिटल संचालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन मिला नहीं। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर व अन्य कर्मियों का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें