फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूपी की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोजपा

Mon, 23 Mar 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला कस्बा के एक मैरेज हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक को संबो​धित करते  प्रदेश अध्यक्ष राजीव पा
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे के एक मैरिज हाल में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। पार्टी की मजबूती पर चर्चा कर बूथ स्तर पर पार्टी के गठन का निर्णय लिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि देश के किसी भी राज्य में पासवान समाज का मुख्यमंत्री नहीं हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मांग करती है कि चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए। इससे पूरे देश में अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश पासवान, प्रदेश सचिव धीरज उपाध्याय, जिलाध्यक्ष नगीना पासवान आदि ने संबोधित किया। इस दौरान नीरज पासवान, नगीना पासवान, शंभू सिंह यादव, हिमांशु सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, सुगन्ध सिंह, दिलीप पासवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें