फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा

Sat, 29 Apr 2017 11:57 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र के बांसगांव बैरिया कुटी पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें कई गांवों के श्रद्धालुआें ने हिस्सा लिया। रविवार को इस कुटी पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन
बांसगांव बैरिया कुटी पर हनुमान, शिव-पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शनिवार की सुबह कुटी से कलश यात्रा निकाली गई। जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ यह कलश यात्रा जमुआन, उचका टोला, तिलंगवापट्टी, सरगटिया, जटवलिया, खैरवा होते हुए बांसी नदी के किनारे पहुंची, जहां सभी कलशों में जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा फिर बैरिया कुटी पर वापस लौट आई। उसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इस दौरान बालकदास, रामजीत दास, कमल दास, अरशद, नेसार, मेराजुद्दीन, अहमद, अमजद, शहवाज, सगीर, जाकिर अली, समुल्लाह, रामाशीष शाह, विनोद प्रसाद, सुरेश प्रसाद, सिकंदर शर्मा, प्रेमसागर, नन्हे, शंभू यादव, गुड्डू, व्यास, हरिकेश यादव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें