फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांव-गांव जाकर टीबी के संभावित मरीजों की तलाश करेगी जोश टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद के लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

पडरौना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने और संभावित मरीजों की समय से पहचान के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘जोश टीम’ का गठन किया गया। टीम के सदस्य गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और निशुल्क उपचार की जानकारी देंगे। संभावित मरीजों को जांच और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में भी सहयोग करेंगे।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम का बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि अभियान में टीबी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने पर भी जोर दिया जाएगा। मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और निर्धारित अवधि तक उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि समय से जांच, नियमित उपचार और जनभागीदारी से टीबी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। ‘जोश टीम’ के माध्यम से जिले में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सक्रिय रूप से संभावित मरीजों की तलाश की कर टीम के सदस्य लोगों को लंबे समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होने सहित टीबी से जुड़े लक्षणों के प्रति सजग करेंगे और जांच कराने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, स्वयंसेवकों और अन्य प्रतिभागियों ने टीबी उन्मूलन का संकल्प लिया। इस दौरान रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़, डीएम संजय चौहान, एसपी केशव कुमार, सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी, डॉ. आरडी कुशवाहा, डॉ. सुशांत भौमिक, डॉ. मुकेश यादव, अनुपम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें